{"_id":"6a3308ce69aa7c2b10082446","slug":"a-procession-was-taken-out-chants-of-har-har-mahadev-echoed-lucknow-news-c-13-lko1096-1788253-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शोभायात्रा निकाली, गूंजा हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शोभायात्रा निकाली, गूंजा हर हर महादेव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कस्बा सिसेंडी के श्री वृद्धेश्वर महादेव (बुढ़वा बाबा) मंदिर में आयोजित नंदी बाबा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान हर हर महादेव का उद्घोष गूंजता रहा।
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य यजमान जगदीश मिश्रा रहे। धार्मिक अनुष्ठान गोपाल जी शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा कस्बा सिसेंडी के विभिन्न मार्गों और मंदिरों होकर वापस श्री वृद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां नंदी बाबा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। इसके बाद कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित विपिन बिहारी, बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला, बब्बू शुक्ला, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, सुनील चौरसिया, जीतू सिंह, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।