{"_id":"69c94d5c964d6f56780685b3","slug":"a-speeding-pickup-truck-s-tyre-bursts-crushing-bike-riders-and-overturning-killing-three-in-bahraich-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटा, बाइक सवारों को रौंदते हुए पलटी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटा, बाइक सवारों को रौंदते हुए पलटी, तीन की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच के नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर रविवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप ने तीन लोगों को रौंद दिया।
बाइक सवारों को रौंदने के बाद पलटी पिकप।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हाड़ा बसहरी गांव के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंदते हुए खड्ड में जा पलटा। हादसे में बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि फखरपुर से शादी का सामान लेकर नेपाल जा रही पिकअप रात करीब 8 बजे हाड़ा बसहरी गांव के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में ग्राम जूड़ा निवासी मनीष कुमार (35), रुपईडीहा के गंगाभागड़ गांव निवासी बरसाती (45) और नई बस्ती गांव निवासी शिवा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और नानपारा क्षेत्र के जूड़ा गांव में रहकर सब्जी का कारोबार करते थे। वे बाबागंज के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और क्षेत्राधिकारी पवन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों के अनुसार सभी मृतक बाबागंज बाजार में सब्जी बेचकर लौट रहे थे। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है।
बाबागंज बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही जूड़ा गांव से परिजन देर रात सीएचसी पहुंचे। परिजन रामचंद्र ने बताया कि बरसाती उनके बहनोई थे। सभी लोग साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
एक अन्य हादसे में युवक की मौत
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के शिवपुर मोड़ पर रविवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन