लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह के तीसरे दिन राज बिसारिया प्रेक्षागृह में नाटक बालिगंज-1990 का मंचन किया गया। नाटक में मुख्य किरदार निभाया मशहूर अभिनेता अनूप सोनी और प्रियंका शर्मा ने। उनकी अदायगी ने नाटक में जान डाल दी। अतुल सत्य कौशिक के निर्देशन में सजे नाटक में असफल प्रेम की कहानी में सस्पेंस थ्रिलर का तड़का दर्शकों को खूब पसंद आया।
तकरीबन एक घंटा 30 मिनट के इस नाटक की कहानी 1990 में कोलकाता के प्रसिद्ध इलाके बालिगंज से शुरू होती है। कार्तिक और वासुकी दस वर्ष तक एक-दूसरे के साथ प्रेम में रहे लेकिन हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए कार्तिक वासुकी को छोड़कर मुंबई चला जाता है। इस दौरान वासुकी की शादी प्रसिद्ध चित्रकार बिनॉय दास से हो जाती है। वासुकी अपने असफल प्रेम के लिए कार्तिक को जिम्मेदार मानती है और प्रतिशोध से भरी जिंदगी जी रही होती है। इसी बीच दुर्गा पूजा की एक शाम वह अपने हवेली पर कार्तिक को आमंत्रित करती है। यहीं से शुरू होता है सस्पेंस थ्रिलर जो कहानी को रोचक मोड़ पर ले जाता है। अंत में वासुकी आत्महत्या कर लेती है। मंच पर अनूप सोनी और प्रियंका शर्मा के अलावा कुणाल कौशिक ने भी अहम भूमिका निभाई। निर्देशन के साथ ही इस नाटक को अतुल सत्य कौशिक ने ही लिखा है जिसे द फिल्म्स एंड थियेटर सोसाइटी मुंबई की ओर से मंचित किया गया।

अभिनेता अनूप सोनी और प्रियंका शर्मा की अदायगी ने नाटक बालिगंज-1990 में डाली जान