सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A welcome decision, but one women's hostel in the capital is not enough.

Lucknow News: स्वागत योग्य फैसला पर राजधानी में एक महिला छात्रावास काफी नहीं

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A welcome decision, but one women's hostel in the capital is not enough.
बजट
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी आकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी व पढ़ाई करने वाली दूरदराज व अन्य जिलों की छात्राओं को बजट से राहत मिली है। अब उन्हें किराये के कमरे के लिए भटकना नहीं होगा। बजट में छात्राओं के लिए महिला छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया है। छात्राओं ने फैसले का स्वागत करने के साथ ही एक से अधिक छात्रावास बनाने की मांग की है।
Trending Videos

प्रदेश सरकार और समाज कल्याण विभाग की ओर से राजधानी में दो दर्जन से अधिक छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। इनमें विश्वविद्यालय के भी छात्रावास शामिल है, लेकिन शिक्षण संस्थानों के बाहर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहीं पांच हजार से अधिक छात्राओं के लिए विशेष छात्रावास न होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय बजट के आधार पर राजधानी में बनने वाले महिला छात्रावास से बड़ी संख्या में छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के साथ बेहतर होगी तैयारी
Iमध्य प्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली हूं। आठ वर्ष से लखनऊ में रह रही हूं। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। अभी लखनऊ में ही सिविल सर्विस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हूं। इसके लिए 4500 से 5000 रुपये किराया दे रही हूं। महीने में 10 हजार रुपये के करीब खत्म हो जाते हैं। महिला छात्रावास होगा तो सुरक्षा के साथ बेहतर तैयारी का माहौल मिलेगा। I
I- सोनी कुमारी, प्रतियोगी छात्रा, सिंगारनगरI
एक से अधिक छात्रावास बने
Iबजट में एक महिला छात्रावास निर्माण की बात कही गई है। सरकार का यह फैसला स्वागतयोग्य है, लेकिन एक से अधिक छात्रावास बनने चाहिए। राजधानी में बड़ी संख्या में ऐसी छात्राएं हैं, जो विषम परिस्थितियों में बाहर रूम लेकर पढ़ाई कर रही हैं। हर महीने पांच हजार से अधिक रुपये खर्च करना मुश्किल है। महिला छात्रावास के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को अवसर मिलेगा।I
I- प्रियंका गौतम, छात्रा, बीबीएयू।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed