सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dissatisfaction expressed over the absence of any provision for traders in the budget

Lucknow News: बजट में व्यापारियों के लिए कोई प्रावधान न होने पर जताया असंतोष

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the absence of any provision for traders in the budget
बजट देखते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने हजरतगंज स्थित एक होटल में बजट पर हुई चर्चा में व्यापारियों के लिए कोई प्रावधान न होने पर असंतोष जाहिर किया। संगठन के मुखिया संजय गुप्ता ने केंद्रीय बजट को शुष्क बजट बताते हुए कहा कि आम जनता व व्यापारियों को कुछ नहीं मिला। चिकित्सा, शिक्षा, युवा, महिला पर भी ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं किया गया।
Trending Videos

संजय गुप्ता ने कहा वित्तमंत्री ने परंपरागत व्यापारियों की इस बजट में कोई चर्चा नहीं की और न ही व्यापारियों को कुछ दिया, जबकि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण देश का परंपरागत व्यापारी बहुत परेशान है। ई कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी की सख्त आवश्यकता है, लेकिन वित्त मंत्री ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। उत्तर प्रदेश की भी चिंता बजट में नहीं की गई। दक्षिण के राज्यों और समुद्र तट पर स्थित राज्यों पर पूरा फोकस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य व जीवन बीमा देने की मांग की। नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि व्यापारियों को भी स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए था। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडेय, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महिला इकाई की उपाध्यक्ष वर्तिका शुक्ला ट्रांस गोमती अध्यक्ष अंजलि मोर्य, रितु सिंह, मीनू सक्सेना आदि मौजूद रहीं।

बजट देखते व्यापारी।

बजट देखते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed