सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madrasa caught fire, 150 children escaped to save their lives

Lucknow News: मदरसे में लगी आग, 150 बच्चों ने भाग कर बचाई जान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Madrasa caught fire, 150 children escaped to save their lives
मदरसे में आग बुझाती दमकल की टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के जरनैलगंज स्थित दारुल उलूम मदरसे में रविवार दोपहर आग लग गई। समय रहते मदरसे में मौजूद करीब 150 बच्चों ने भाग कर जान बचा ली। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
Trending Videos

मदरसे की पहली मंजिल पर बने कमरे से लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे आग की लपटें और धुआं निकलते देखा। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। लोगों का शोर सुन मदरसे में रह बच्चे भाग कर बाहर आ गए। मदरसा संचालक ने पुलिस और दमकल को घटना की जानकारी दी। कुछ ही मिनट में एफएसओ चौक दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। एफएसओ के मुताबिक आग कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही है। हादसे में कमरे में रखे चार तखत, बिस्तर व अन्य सामान जल कर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed