सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Management Association celebrated its Golden Jubilee.

Lucknow News: लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मनाई स्वर्ण जयंती

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Management Association celebrated its Golden Jubilee.
लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मनाई स्वर्ण जयंती
विज्ञापन
लखनऊ। वर्ष 1976 में स्थापित लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने रविवार को स्वर्ण जयंती मनाई। शहर के एक होटल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके माथुर ने पांच दशकों की यात्रा साझा की। कार्यक्रमों से जुड़े प्रतिष्ठित क्षेत्रीय विशेषज्ञों से जुड़ी कॉफी टेबल का भी विमोचन हुआ। कई प्रतिष्ठित पूर्व अध्यक्षों और नेताओं ने सार्वजनिक नीति और प्रबंध विचार के क्षेत्र में एलएमए के प्रभाव पर विचार साझा किए। वक्ताओं में पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, अनुप पांडेय, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, पूर्व प्रमुख सचिव जी पट्टनायक और टीसीएस के क्षेत्रीय प्रमुख जयंत कृष्णा शामिल थे। संस्थापक अध्यक्ष टीएन धर की पुत्री और प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ. कुमकुम धर ने संबोधित किया। डॉ. प्रभा श्रीवास्तव ने मनमोहक शास्त्रीय गायन पेश किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed