{"_id":"697fb889c4dded5dd50734d3","slug":"accused-of-embezzling-rs-500-restaurant-cashier-hangs-himself-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1586844-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच सौ रुपये की हेराफेरी का आरोप, रेस्टोरेंट में कैशियर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच सौ रुपये की हेराफेरी का आरोप, रेस्टोरेंट में कैशियर ने लगाया फंदा
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में रोते परिजन एवं जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। पांच सौ रुपये की हेराफेरी के आरोप से आहत मड़ियांव के सीतापुर सड़क पर स्थित मूड बेकर्स एंड रेस्टोरेंट के हॉल में रविवार दोपहर कैशियर अंशु कश्यप (24) ने चादर से फंदा लगा लिया। हरिओम नगर निवासी अंशु ने खुदकुशी से पहले घरवालों और दोस्तों को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था। घरवालों ने रेस्टोेरेंट मालिक खदरी निवासी मनु अवस्थी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने मनु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
अंशु के बड़े भाई आशीष कश्यप ने बताया कि बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे भाई रेस्टोरेंट गए थे। दोपहर करीब 12:25 बजे भाई ने उनके और दोस्तों के मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा। वह भागते हुए रेस्टोरेंट पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने भाई अंशु के बारे में पूछताछ की तो रेस्टोरेंट प्रबंधन ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। वह जबरदस्ती रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर बने हॉल में पहुंचे ताे वहां अंशु लटके हुए मिले। उनके पैर जमीन को छू रहे थे।
थाने पर घरवालों ने किया प्रदर्शन
आशीष की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक पर केस तो दर्ज किया, मगर उसका नाम नहीं लिखा। इस बात की जानकारी होने पर सपा नेता पूजा शुक्ला, आशीष व अंशु के दोस्त मड़ियांवथाने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद एसीपी अलीगंज सुरेंद्र शर्मा के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि एफआईआर में मनु अवस्थी का नाम जोड़ते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे में रोते दिखा अंशु
अंशु ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं ईमानदार हूं। पांच सौ रुपये का हिसाब देने में अपनी गलती छिपाने के लिए मैंने झूठ बोला था। अब मैं मालिक की नजरों में गलत साबित हो चुका हूं। मैं बेईमानी और चोरी का धब्बा लेकर जीवित नहीं रह सकता....। पुलिस ने जब हॉल में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें अंशु राेते हुए एक कागज पर कुछ लिखता हुआ नजर आया। फिर वह दूसरे हॉल में गया और फंदा लगा लिया। पुलिस ने बताया कि हॉल किसी फंक्शन के समय ही खोला जाता था। वहां कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पूछताछ में मनु ने बताया कि अंशु ने हिसाब के 500 रुपये चोरी किए थे। दूसरे कैशियर हेमंत ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी। इसपर उन्होंने अंशु से पूछताछ की और सुधरने की चेतावनी दी थी।
Trending Videos

रेस्टोरेंट में रोते परिजन एवं जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद