{"_id":"698f1963dad5402a7d08c27e","slug":"agniveer-rally-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1604176-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अग्निवीर भर्ती रैली के आठवें दिन 794 अभ्यर्थियों के जोश से माहौल सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अग्निवीर भर्ती रैली के आठवें दिन 794 अभ्यर्थियों के जोश से माहौल सराबोर
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली के आठवें दिन 794 अभ्यर्थियों के जोश से माहौल सराबोर

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भर्ती कार्यालय लखनऊ की ओर से छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर एएमसी स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के आठवें दिन 794 अभ्यर्थियों के जोश से माहौल सराबोर रहा।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि हमीरपुर जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा तथा उन्नाव जिले के सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी) श्रेणी के लिए कुल 1083 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें 794 अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल हुए। उन्होंने दौड़, लॉन्ग, हाई जंप आदि फिजिकल टेस्ट में अपने जोश से माहौल में गर्मी भर दी। शनिवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तहत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तथा बांदा जिले के बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस(एआरओ) के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के लिए भर्ती रैली हो रही है। अभ्यर्थियों को दलालों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Trending Videos