सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akasa will also launch flights to Noida

Lucknow News: अकासा भी नोएडा के लिए शुरू करेगी उड़ान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Akasa will also launch flights to Noida
चाैधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी। 
विज्ञापन
लखनऊ। चाैधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक अकासा एयरलाइंस भी सीधी विमान सेवा शुरू करेगी। कंपनी की ओर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाई जा रही है। फिलहाल इस रूट पर पहली जुलाई से इंडिगो की नियमित उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है।

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का हाल ही में शुभारंभ हुआ है। जेवर एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरलाइन कंपनियों को अनुरोध किया गया है कि वह यहां से उड़ान सेवाएं बढ़ाएं। इसमें अकासा एयरलाइंस ने नोएडा-लखनऊ रूट के लिए दिलचस्पी दिखाई है। माना जा रहा है कि पहली जुलाई के पहले अकासा इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है। हालांकि अकासा के स्थानीय अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली से उड़ान भरेंगे इंडिगो के विमान
लखनऊ-नोएडा रूट पर इंडिगो की दो उड़ानें पहली जुलाई से संचालित होंगी। इसमें 6ई-7625 सुबह 7:25 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:40 बजे नोएडा पहुंचेगी। वहीं दूसरा विमान 6ई-7629 रात 9:40 बजे उड़कर रात 10:50 बजे नोएडा पहुंचेगा। वापसी में नोएडा से विमान संख्या 6ई-7624 सुबह 5:50 बजे उड़ान भरकर सुबह सात बजे लखनऊ पहुंचेगा। दूसरा विमान 6ई-7628 दोपहर 3:05 बजे नोएडा से उड़कर शाम सवा चार बजे लखनऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed