फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: In this government, children are taking to the streets for roads, the word accountability is no

अखिलेश बोले: इस सरकार में सड़क के लिए सड़क पर उतर रहे हैं बच्चे, भाजपा के शब्दकोश में जवाबदेही शब्द नहीं

Wed, 12 Aug 2026 10:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Aug 2026 10:06 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में जवाबदेही नाम का शब्द नहीं है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: In this government, children are taking to the streets for roads, the word accountability is no
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के शब्दकोश में जवाबदेही शब्द ही नहीं है। प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क बनने को लेकर जब वर्षों से कोई सुनवाई नहीं हुई तो स्कूली बच्चों को जिलाधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा। इन बच्चों ने दिखा दिया कि भाजपा का अहंकारी शासन-प्रशासन अगर जनता तक नहीं पहुंचेगा तो जनता उन तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा नेता एकतंत्र बनाना चाहते हैं, वो अब और नहीं चलेगा। जन-प्रतिनिधि हो या लोक सेवक, अब सबको ये समझना ही होगा कि लोकतंत्र नीचे-से-ऊपर की ओर जाता है। अब हमारा यही समाजवादी मूल्य सबको अपनाना ही होगा कि समाज के लिए सत्ता है।
विज्ञापन


इसके अलावा अखिलेश ने दिल्ली में संसद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां बड़ा भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार में जितने भी काम हुए, उसमें कमीशनखोरी और बजट की लूट हुई। जेवर एयरपोर्ट पर पानी भर गया। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे बन गए। जल जीवन मिशन में पानी की टंकियां गिर गईं। अयोध्या राममंदिर में चढ़ावा चोरी हो गया। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इतना सब कुछ हो रहा है लेकिन किसी की कोई जवाबदेही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा विपक्ष एफसीआरए के खिलाफ
अखिलेश यादव ने एफसीआरए बिल को लेकर कहा कि पूरा विपक्ष एफसीआरए बिल के खिलाफ है। इस सरकार का हर बिल अल्पसंख्यकों के खिलाफ होता है।

संसद में जवाब के लिए समय-सीमा तय करना अलोकतांत्रिक
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में जवाब देने के लिए सरकार जो समय-सीमा तय करना चाहती है, वो स्वयं में अलोकतांत्रिक है। दरअसल ये जवाब नहीं होगा, थोथा बयान होगा। सच तो ये है कि भाजपा चाह ही नहीं रही है कि कोई जवाब दिया जाए। वो तो सत्र के समापन के लिए उतावली है। ये कोई जिज्ञासा के सतही समाधान की औपचारिकता नहीं है, बल्कि भगवान और इंसान दोनों के साथ दुर्व्यवहार व दुर्भावना का बेहद गंभीर मुद्दा है। देश भाषण सुनने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed