{"_id":"6a7c9e6c7d3f8050b4001fb5","slug":"up-in-barabanki-a-police-officer-beats-a-farmer-and-angry-villagers-take-policemen-hostage-leading-to-a-sc-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाराबंकी में दरोगा ने किसान को पीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; हाथापाई की बनी नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाराबंकी में दरोगा ने किसान को पीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; हाथापाई की बनी नौबत
Wed, 12 Aug 2026 09:55 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:55 PM IST
सार
Villagers-police clash: यूपी के बाराबंकी जिले में बुधवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच संघर्ष की स्थिति बन गई। इस मामले में एसपी ने बयान दिया है।
विज्ञापन
बाराबंकी में हुई घटना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से एक और ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़ने को लेकर अदालत के आदेश पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में तीखी झड़प हो गई। आरोप है कि दरोगा ने गांव के रामनिवेश को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घटना से उपजे तनाव के बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने दरोगा और सिपाहियों को घेर लिया। इस दौरान देर शाम तक हंगामा और हाथापाई की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
ठाकुरपुर गांव में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से फिलहाल रामनिवेश और रामकुमार के ट्यूबवेल चल रहे हैं। इसी बीच गांव के ही रामप्रसाद ने भी उसी ट्रांसफार्मर से कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई थी। रामनिवेश और रामकुमार ने ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने का हवाला देते हुए नए कनेक्शन का विरोध किया और 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
मामला अदालत तक पहुंचने के बाद, अदालत के आदेश पर बुधवार को जेई राजकुमार पुलिस टीम के साथ कनेक्शन जुड़वाने पहुंचे थे। टीम में दरोगा लालजी यादव के अलावा सिपाही प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कुमार और श्याम सिंह शामिल थे। ग्रामीणों के अनुसार, कनेक्शन जोड़ने का विरोध करने पर रामनिवेश से विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दरोगा ने लाठी से उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई रेखा (32), सर्वेश कुमारी (40), नैंसी (17) और छह वर्षीय वैष्णवी के साथ भी मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस टीम को बंधक बनाए जाने और हाथापाई की स्थिति बन गई। मामला बिगड़ता देख पुलिस टीम किसी तरह मौके से निकली। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने घायल रामनिवेश को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ समीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और देर रात दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
एसपी ने कहा- सिर्फ दोनों पक्षों में बहस हुई
हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस और विद्युत की टीम कनेक्शन जुड़वाने गई थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में केवल बहस हुई है। मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी