{"_id":"6a7b8025de36369d4902cf1f","slug":"25-kg-of-contaminated-sweets-destroyed-five-samples-sent-to-the-lab-barabanki-news-c-315-1-slko1014-176861-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 25 किलो दूषित मिठाइयां कराई नष्ट, पांच नमूने भेजे लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 25 किलो दूषित मिठाइयां कराई नष्ट, पांच नमूने भेजे लैब
Wed, 12 Aug 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सावन माह और रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए एफएसडीए ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मिलावटी व घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान शुरू किया है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को जिले भर में एफएसओ की टीमों ने खाद्य प्रतिष्ठानों व दुकानों की जांच कर फूड सेफ्टी से जुड़े मानकों को परखा। इस दौरान प्रारंभिक जांच में दूषित मिलने पर 25 किलोग्राम मिठाई को नष्ट कराया गया। इसके साथ ही मावा, पनीर और दूध सहित पांच सामग्री के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए।
जांच के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर संचालकों को नोटिस जारी कर सुधार लाने की ताकीद की गई। गुणवत्ता जांच के लिए दूध, खोवा और पनीर के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। इस दौरान लगभग 25 किलो दूषित मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई। नष्ट की गई मिठाइयों का अनुमानित मूल्य 7500 रुपये था। कुल 5 नमूने भरे गए। प्रवर्तन टीम ने सूरतगंज स्थित कौशल मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। यहां से पनीर और खोआ का नमूना लिया गया। इस प्रतिष्ठान पर 15 किलो दूषित लड्डू भी नष्ट कराए गए।
रानीगंज बाजार के यादव मिष्ठान भंडार में 10 किलो दूषित मिठाई नष्ट कर नोटिस जारी की गई। इसके अलावा लोधौरा चौराहा स्थित गोपाल डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। कोठी के सतनाम मिष्ठान भंडार से खोआ, बंगाली स्वीट्स, कोठी में पनीर का नमूना लिया गया। सुरेन्द्र किराना और कैंटीन हिन्द मेडिकल काॅलेज, सफेदाबाद का भी निरीक्षण कर नोटिस जारी की गई। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, सलिल सिंह, भगौती प्रसाद, अनुराधा मिश्रा, पल्लवी तिवारी और अर्शी फारूकी मौजूद रहे।