{"_id":"6a7c9ae561b996388704e271","slug":"video-brabka-pataral-cara-karata-takara-calka-pakaugdhaanaya-bthamasha-bhaga-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: पेट्रोल चोरी करते टैंकर चालक पकड़ा,अन्य बदमाश भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: पेट्रोल चोरी करते टैंकर चालक पकड़ा,अन्य बदमाश भागे
नरेंद्र आर्य
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:40 PM IST
Link Copied
थाना लोनीकटरा के पास बुधवार शाम पुलिस ने टैंकर से पेट्रोल चोरी करते एक चालक को पकड़ा है। हालांकि, उसके अन्य साथी भाग निकले। यह घटना थाना से करीब सौ मीटर दूर बंद पड़ी रोड पर हुई। नायरा कंपनी का एक टैंकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया। एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि टैंकर से पेट्रोल चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस ने अभी तक पेट्रोल की मात्रा या पकड़े गए व्यक्ति का नाम नहीं बताया है। पूर्ति निरीक्षक अशोक चौरसिया ने इस संबंध में किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।