Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
DC Anupama Anjali will take the salute at the march past during the final rehearsal for the Narnaul district-level Independence Day celebrations tomorrow.
{"_id":"6a7c4d2c95d63d56010f58d9","slug":"video-dc-anupama-anjali-will-take-the-salute-at-the-march-past-during-the-final-rehearsal-for-the-narnaul-district-level-independence-day-celebrations-tomorrow-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास कल डीसी अनुपमा अंजली लेंगी मार्च पास्ट की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास कल डीसी अनुपमा अंजली लेंगी मार्च पास्ट की सलामी
15 अगस्त को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह करेंगे ध्वजारोहण
नारनौल। आगामी 15 अगस्त को स्थानीय आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य और गरिमामय आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई चूक न रहे इसके लिए 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ठीक 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक पीटी प्रदर्शन, डंबल तथा लेजियम का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा जारी 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह की आधिकारिक सूची के अनुसार जिले के विभिन्न उपमंडलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे। उपमंडल स्तर पर महेंद्रगढ़ में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, कनीना में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह तथा नांगल चौधरी में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ध्वजारोहण करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।