{"_id":"6a7c6c5c6369536c3b087376","slug":"video-a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-from-nasibpur-to-mitrapura-under-the-leadership-of-narnaul-mla-om-prakash-yadav-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में नसीबपुर से मित्रपुरा तक निकाली भव्य तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में नसीबपुर से मित्रपुरा तक निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
नारनौल। पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आज पूरा देश व प्रदेश राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। केंद्र सरकार के देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित यह तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के वीरो को नमन करने और भारत की अखंडता को और मजबूत करने का एक राष्ट्रव्यापी संकल्प बन चुका है।
यादव बुधवार को तिरंगा यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद राव तुलाराम को नसीबपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद किया गया। नसीबपुर की ऐतिहासिक धरा से शुरू हुई इस यात्रा में उमड़े हजारों युवाओं के जोश, मातृशक्ति के सहयोग और क्षेत्रीय नागरिकों की अपार सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। हाथों में तिरंगा थामे देशभक्तों के उत्साह से पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। बाबा खेतानाथ मंदिर, मित्रपुरा में संपन्न हुई इस यात्रा ने संपूर्ण क्षेत्र में सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का सशक्त संदेश दिया। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने पौधरोपण भी किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, नगर परिषद की अध्यक्ष कमलेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष महिपाल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, जेपी सैनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।