{"_id":"6a7c4d1afd7dd1a7cc0b3da4","slug":"video-sirmaur-electricity-board-technical-employees-union-postpones-protest-for-a-month-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने एक महीने के लिए स्थगित किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने एक महीने के लिए स्थगित किया प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों और पदोन्नति संबंधी समस्याओं को लेकर काले बिल्ले लगाकर चलाया जा रहा विरोध प्रदर्शन फिलहाल एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। संघ ने यह निर्णय बोर्ड प्रबंधन की ओर से जारी पदोन्नति संबंधि अधिसूचना को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह जानकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने नाहन में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने आईटीआई और नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसमें दोनों वर्गों के कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर देने का दावा किया गया है। यदि अधिसूचना के अनुसार कर्मचारियों को वास्तव में पदोन्नति का अवसर मिलता है तो संघ इसे सकारात्मक कदम मानेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।