{"_id":"6a7c74823a72dd442a0255c3","slug":"video-sirmaur-ajay-solanki-says-natural-farming-will-reduce-costs-and-enhance-produce-quality-and-market-value-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: विकास खंड नाहन की पंचायत पालियों में हुई किसान गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: विकास खंड नाहन की पंचायत पालियों में हुई किसान गोष्ठी
कृषि विभाग की ओर से विकास खंड नाहन की पंचायत पालियों में बुधवार को किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया। गोष्ठी में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती, विभागीय योजनाओं और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की उत्पादन लागत कम करने के साथ कृषि उपज की गुणवत्ता और बाजार मूल्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने गेहूं, मक्की, अदरक और हल्दी सहित विभिन्न कृषि उत्पादों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की भूमि और कृषि संबंधी जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध होगी। पात्र किसानों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि पालियों क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए धौलाकुआं जाना पड़ता है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए कृषि उपज समिति से बातचीत कर कालाअंब या आसपास खरीद केंद्र स्थापित करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं कृषि उपनिदेशक साहब सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। आत्मा परियोजना निदेशक नवदीप कौंडल ने प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जागो देवी और उपप्रधान नवीन चौधरी, कांग्रेस नेता बनारसी दास, बलदेव, हेमराज, डॉ. सुरेश ठाकुर, अमरनाथ, मोहन, कृषि विकास अधिकारी चेतन गुप्ता, सहायक कृषि विकास अधिकारी तेजवीर, एसएमएस हरभजन सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।