{"_id":"6a7c498269f4c303d2055419","slug":"video-solan-asp-solan-ramesh-sharma-says-taking-a-step-towards-chitta-leads-to-death-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: एएसपी रमेश शर्मा बोले- चिट्टे की तरफ बढ़ता कदम, मौत की तरफ ले जाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: एएसपी रमेश शर्मा बोले- चिट्टे की तरफ बढ़ता कदम, मौत की तरफ ले जाता है
हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ते सोलन शहर में बढ़ते नशे के प्रकोप से युवा पीढ़ी को बाहर निकालने के उद्देश्य यहां जिला कल्याण विभाग व ज्ञान-विज्ञान समिति सोलन के संयुक्त तत्वावधान में नशा निवारण पर एक दिवसीय कार्यशाला नशा भगाओ, युवा बचाओ का आयोजन किया गया। इसमें सोलन शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सोलन पीजी कॉलेज की प्रोफेसर (साइकोलॉजी) ने मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यातिथि एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने सबसे पहले युवाओं को विश्व युवा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस सभागार में बैठे सभी छात्र-छात्राएं यहां से नशा न करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि चिट्टा की तरफ बढ़ता कदम, मौत की तरफ ले जाता है। उन्होंने कहा कि धुम्रपान नशे का प्रवेश द्वार है।उन्होंने बताया कि हिमाचल में पंजीकृत होने वाले एनडीपीएस एक्ट में 50 फीसदी से ज्यादातर मामले ड्रग्स के आ रहे हैं। चिट्टा का पहला मामला 2016 में में दर्ज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।