{"_id":"6a7c4acea52eb160d103d665","slug":"video-video-saltanapara-ma-bhajapa-ka-taraga-yatara-ma-bval-bkab-hae-samarathaka-aathha-rasata-sa-lta-sayajaka-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा में बवाल, बेकाबू हुए समर्थक, आधे रास्ते से लौटे संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा में बवाल, बेकाबू हुए समर्थक, आधे रास्ते से लौटे संयोजक
विधानसभा मुख्यालय पर निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा के बाद बवाल हो गया। तय मार्ग से इतर यात्रा ले जाने पर नपं अध्यक्ष समर्थक बेकाबू हो गए। सरेराह उनकी कार रोककर जमकर नारेबाजी की। कार घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
दरअसल, बुधवार को भाजपा का तिरंगा यात्रा कार्यक्रम तय था। इसके लिए जमखुरी निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी को यात्रा संयोजक बनाया गया था। तय मार्ग के लिहाज से यात्रा स्थानीय सर्वोदय इंटर कॉलेज से निकलकर वीर अब्दुल हमीद चौक (दुर्गापुर तिराहा) तक जानी थी। यात्रा में व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय नपं अध्यक्ष अवनीश सिंह को दी गई थी। नपं अध्यक्ष की तरफ से सभी के लिए भोजन व बैठने का प्रबंध किया गया था।
ऐन मौके पर यात्रा का तय मार्ग बदलकर उसे मुख्य चौराहे से दियरा रोड - पठखौली रोड होते हुए फिर से सर्वोदय इंटर कॉलेज ले जाया गया। इससे वीर अब्दुल हमीद चौक पर हुई व्यवस्था धरी रह गई। इससे नपं अध्यक्ष समर्थक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि भाजपा जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी ने राजनैतिक हित साधते हुए यह करवा दिया। मालूम हो कि बीते नपं चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजय प्रताप त्रिपाठी अध्यक्ष पद से उम्मीदवार रहे। जिन्हें निर्दल प्रत्याशी अवनीश सिंह ने पराजित कर दिया था। बाद में अवनीश सिंह लखनऊ कार्यालय में पार्टी में शामिल हो गए थे।
नपं अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि मैने सारी व्यवस्था कर रखी थी। पर, जिला महामंत्री ने यात्रा दूसरे मार्ग से घुमवा दिया। उधर, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है।
आधे रास्ते से घर लौट गए यात्रा संयोजक
लंभुआ। स्थानीय तिरंगा यात्रा के लिए जमखुरी निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी को संयोजक बनाया गया था। यात्रा के मार्ग तय करने व एसडीएम - सीओ के साथ उनकी बैठक भी हो चुकी थी। मार्ग बदलने से नाराज यात्रा संयोजक ओम प्रकाश आधे मार्ग से वापस लौट गये।
पूर्व विधायक ने साधा निशाना
लंभुआ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने सोशल साइट पर इस प्रकरण पर भाजपा पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी और उसके पदाधिकारी को अनुशासनहीन बताते हुए उन्होंने लिखा है कि कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी की लंका लगा दी है। सोशल साइट पर कार्यकर्ताओं से घिरे जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी की वीडियो भी पोस्ट की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।