{"_id":"6a7b6ce2128040b257099634","slug":"raids-conducted-on-eight-clinics-irregularities-found-during-inspection-notices-issued-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-162629-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आठ क्लीनिकों पर छापा, जांच में मिली गड़बड़ी, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आठ क्लीनिकों पर छापा, जांच में मिली गड़बड़ी, नोटिस जारी
Wed, 12 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर क्षेत्र के एक अस्पताल की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर/दोस्तपुर। मुस्तफाबाद सरैया बाजार में गर्भपात के बाद 27 वर्षीय गुड़िया की मौत ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुस्तफाबाद सरैया बाजार से लेकर दोस्तपुर और रिहायकपुर तक क्लीनिक व अस्पतालों की जांच की। कुल आठ क्लीनिकों पर गड़बड़ियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के निजी चिकित्सा संस्थानों की जांच शुरू की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रदीप मिश्र, दोस्तपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह यादव और पुलिस टीम ने मुस्तफाबाद सरैया बाजार, दोस्तपुर और रिहायकपुर में क्लीनिक व अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने संस्थानों में ओपीडी, आईपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान आठ क्लीनिक और अस्पतालों में गड़बड़ियां मिलीं।