{"_id":"6a7b6b7dd94e45afe5038996","slug":"july-has-also-passed-yet-the-elderly-have-not-received-their-pensions-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-162607-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जुलाई भी गया बीत, नहीं मिली बुजुर्गों को पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जुलाई भी गया बीत, नहीं मिली बुजुर्गों को पेंशन
Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पेंशन के सहारे जीवनयापन करने वाले अधिकांश वृद्धों के सामने संकट खड़ा हो गया है। विभाग की संस्तुति के बाद भी चालू वित्तीय वर्ष में पेंशन की एक भी किस्त वृद्धों को नहीं मिल सकी।
समाज कल्याण विभाग के सत्यापन के बाद 1.28 लाख वृद्ध वृद्धावस्था पेंशन योजना के पात्र मिले हैं। समाज कल्याण विभाग ने इनकी संस्तुति करते हुए जून में ही निदेशालय भेज दिया था। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पेंशन की राशि तीन हजार रुपये वृद्धों को जुलाई में मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जुलाई बीतने के बाद भी पेंशन की राशि नहीं मिल सकी। जिसकी वजह से आश्रित बुजुर्गों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। उनका रोजाना का खर्च प्रभावित हो गया है।
मोतिगरपुर निवासी राम कलप ने बताया कि रोजमर्रा की सामग्री खरीदने में दिक्कत आ रही है। दुकानदार उधार देने से कतरा रहे हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि संस्तुति निदेशालय भेज दी गई है। जल्द ही पेंशन की राशि बुजुर्गों के बैंक खाते में पहुंच जाएगी।