फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tiranga Yatra fervor: BJP and Education Department organize a procession

Sultanpur News: तिरंगा यात्रा की धूम, भाजपा व शिक्षा विभाग ने निकाली यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra fervor: BJP and Education Department organize a procession
. कंधईपुर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद 
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही गांवों और विद्यालयों में तिरंगा यात्रा के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को भाजपा के कई मंडलों व कई विद्यालयों में शिक्षा विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में आसपास का इलाका देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

भदैंया के कंधईपुर मंडल में भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा व डॉ. राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों से निकाली गई तिरंगा यात्रा कंधईपुर कस्बे में समाप्त हुई। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर नरेंद्र सरोज, विनय उपाध्याय, सतीश जायसवाल, कमलेश तिवारी, शिवशंकर सरोज, अंबुज श्रीवास्तव, अनिल तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलीगंज कस्बे से भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी, रामचंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, शौर्यवर्धन सिंह सहित अन्य शामिल रहे। कादीपुर कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इसमें राज नारायण उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. श्रवण मिश्र, ब्लॉक प्रमुख दिलीप चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दरगाही निषाद सहित अन्य शामिल रहे। दोस्तपुर के सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने यात्रा निकाली। इसमें प्रधानाचार्य राजीव मोहन श्रीवास्तव, रमांशकर उपाध्याय, डॉ. अजय सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed