{"_id":"6a7c51980fada66e6700acce","slug":"video-video-vahana-calka-kalyanae-samata-ka-paratharashana-22-sataraya-janiapana-sapa-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वाहन चालक कल्याण समिति का प्रदर्शन, 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वाहन चालक कल्याण समिति का प्रदर्शन, 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव की अगुवाई में बुधवार को तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित एक 22 सूत्री मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में चालकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़ी मांगों को पूरा करने की अपील की गई है।
समिति ने ड्राइवरों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एक स्वतंत्र 'राष्ट्रीय चालक आयोग' के गठन और कड़े सुरक्षा कानून लागू करने की भी अपील की गई है।
ज्ञापन में 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज जैसी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और संबद्ध अस्पतालों के नाम सार्वजनिक करने की बात कही गई है। समिति ने मांग की है कि सड़क दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके अतिरिक्त, मृतक का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ हो, पत्नी को 10,000 मासिक विधवा पेंशन मिले और बच्चों को निशुल्क शिक्षा व चिकित्सा प्रदान की जाए।
दुर्घटना में दिव्यांग होने पर 15 लाख की सहायता, 5,000 मासिक विकलांगता पेंशन और पूर्ण इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की मांग भी की गई है। पेट्रोलियम, एम्बुलेंस, सरकारी वाहनों और बसों में कार्यरत संविदा चालकों को स्थायी कर सरकारी वेतन लागू करने का अनुरोध किया गया है। दुर्घटनाओं को रोकने और चालकों को राहत देने के लिए भारी माल-वाहक वाहनों में दो चालकों की नियुक्ति अनिवार्य करने की भी मांग की गई है।
व्यावसायिक चालकों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उसे उनके ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है। पुलिस विभाग द्वारा चालकों के लिए 'सकम घर' (आश्रय स्थल) की व्यवस्था करने और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शराब की दुकानों को मुख्य मार्ग से कम से कम 2 किलोमीटर अंदर स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
चालकों के साथ होने वाले शोषण और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग की गई है। लाइसेंस वैधता समाप्त होने के बाद 5,000 मासिक वृद्धावस्था पेंशन देने की बात भी कही गई है।
चालकों के योगदान को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष "राष्ट्रीय चालक दिवस" मनाने का आग्रह किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुलाम गौस मंसूरी, जिला प्रबंधक रवि तिवारी, जिला मंत्री वली अहमद, मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, अनिल धुरिया, एवं विजय यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।