{"_id":"6a9103376766b50950068408","slug":"akhilesh-yadav-on-jpnic-sale-parking-will-fetch-same-amount-as-price-at-which-it-was-sold-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेपीएनआईसी की बिक्री पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- जितने में बेचा, उतना पैसा पार्किंग से आ जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेपीएनआईसी की बिक्री पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- जितने में बेचा, उतना पैसा पार्किंग से आ जाएगा
Fri, 28 Aug 2026 09:10 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:10 AM IST
सार
जेपीएनआईसी की बिक्री पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला। कहा कि जितने में बेचा, उतना पैसा पार्किंग से आ जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी को निजी हाथों में बेचने पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकनायक जय प्रकाश नारायण, सोशलिस्ट आंदोलन और उनके नाम पर बनी इमारत के लिए खलनायक है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से जेपीएनआईसी और उसके पूरे क्षेत्र की कीमत छह हजार करोड़ रुपये से अधिक है। सरकार ने इसे जितने में बेचा है, उतनी रकम 30 साल की पार्किंग से ही वसूल हो सकती है। उनके अनुसार पार्किंग से 30 वर्षों में करीब 867 करोड़ रुपये की आय होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समय आने पर जेपीएनआईसी की बिक्री की पूरी जांच होगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। अखिलेश ने किसान बाजार, शाने-अवध, जनेश्वर मिश्र पार्क और शहीद पथ स्थित मॉल के कुछ हिस्सों की बिक्री का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा सरकार की परियोजनाओं को बदनाम करने के लिए भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए।
विज्ञापन