{"_id":"69e79f834444d05d1200ff5b","slug":"akhilesh-yadav-said-i-don-t-want-a-friend-like-pm-modi-only-he-can-tell-what-help-i-have-given-him-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: मुझे पीएम मोदी जैसा मित्र नहीं चाहिए, वही बता सकते हैं कि उनकी मैंने क्या मदद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: मुझे पीएम मोदी जैसा मित्र नहीं चाहिए, वही बता सकते हैं कि उनकी मैंने क्या मदद की
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक राजनीति को खत्म कर देंगे।
संसद में पीएम ने अखिलेश को बताया था अपना मित्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति को समुदाय के बल पर हराएंगे। सीएम के पैदल मार्च पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर भाजपा विपक्ष में आने की प्रैक्टिस कर रही है। महिला आरक्षण बिल संसद में 2023 में ही सभी दलों के सहयोग से पास हो चुका है।
Trending Videos
प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानती है कि वह 2027 में विपक्ष में जा रही है। उसे इसी तरह की पदयात्रा करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी सरकार ने अपने ही बनाए कानून के लिए इतना संघर्ष नहीं किया होगा, जितना यह सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार एक समुदाय पीडीए भाजपा को चुनाव में हराएगा। उन्होंने संसद में लोकतंत्र की एतिहासिक जीत के लिए इंडिया गठबंधन और साथ देने वाले सभी नेताओं को बधाई दी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी लोग हमेशा महिलाओं के आरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने के पक्षधर रहे हैं। भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। हम लोगों ने भाजपा की बदनीयत को कामयाब नहीं होने दिया।
उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में भाजपा हिटलर राज से भी आगे निकल गई है। संसद में पास हो चुके और अधिसूचित महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के शपथ लिए लोग असत्य बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण के साथ हर तरह के संरक्षण की जरूरत है। गाजीपुर में हुई घटना के संबंध में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर जाएगा। सपा पीड़ित परिवार की कानूनी और आर्थिक मदद करेगी।
नोएडा में मजदूरों को परेशान कर रही सरकार
अखिलेश ने कहा कि नोएडा में मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। तमाम लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। मजदूरों को जेल भेजा जा रहा है। यह सरकार नोएडा में काम कर रहे मजदूरों को अन्य राज्यों के बराबर मजदूरी क्यों नहीं दिला रही है। वहीं, इस सरकार में बिजली विभाग में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी चल रही है। घोटाले के लिए बार-बार स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं।
मुझे पीएम जैसा मित्र नहीं चाहिए
अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में कहा, यह तो प्रधानमंत्री ही बता सकते हैं, मैंने उनकी क्या मदद की। परिसीमन बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सपा अध्यक्ष को अपना मित्र बताया था, इस पर अखिलेश ने कहा कि मैंने उसी समय संसद में कह दिया था कि मुझे ऐसे मित्र नहीं चाहिए। मालूम हो कि लोकसभा में चर्चा के दौरान मोदी ने अखिलेश को अपना मित्र बताया था।

कमेंट
कमेंट X