सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Uproar over Refusal to Pay 10 Lakhs; Bride's Family Declares: "No Farewell Ceremony"; Wedding Procession f

UP: दस लाख नहीं देने पर हंगामा, कन्या पक्ष बोला- नहीं होगी विदाई; नैनीताल से लखनऊ आई बरात बिना दुल्हन लिए लौटी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 27 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के ठाकुरगंज में शादी के बाद विदाई के समय दहेज विवाद पर हंगामा हो गया। कन्या पक्ष ने दस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए दुल्हन विदा करने से मना कर दिया। नैनीताल से आई बारात बिना दुल्हन लौट गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

UP: Uproar over Refusal to Pay 10 Lakhs; Bride's Family Declares: "No Farewell Ceremony"; Wedding Procession f
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Grok AI
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के ठाकुरगंज में सोमवार सुबह सिटी मैरिज लॉन में दहेज में दस लाख रुपये नहीं देने पर वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाया। मगर कन्या पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया। ऐसे में वर पक्ष को लौटना पड़ा।

Trending Videos


बालागंज निवासी युवक ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी नैनीताल के तल्लीताल निवासी युवक से तय हुई थी। रविवार को सिटी लॉन बारात आई थी। सारी रीति रिवाज और शादी हुई। सुबह दूल्हा दहेज में पांच सोने के गहने, दस लाख रुपये और एक हीरे की अंगूठी की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर आरोपी और उसके घरवाले हंगामा करने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज आम्रपाली राज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह विदाई के समय कन्या पक्ष ने दूल्हे को उपहार में सोने की अंगूठी मिली थी, जो टूटी निकली थ। दूल्हे ने कन्या पक्ष को अंगूठी की मरम्मत कराने की बात कही थी। 

यह बात कन्या पक्ष को नागवार गुजरी और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को करीब तीन घंटे तक समझाया। मगर दुलहन के पिता विदाई के लिए माने। ऐसे में बरात को ऐसी ही लौटना पड़ा। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के मुताबिक दुलहन के पिता ने तहरीर दी है। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed