सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav stated that government is raising electricity prices to fund election expenses

UP News: 'चुनावी खर्चों के लिए बिजली महंगी कर रही सरकार', अखिलेश बोले- सत्ता से निराश लोग आत्मदाह को मजबूर

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चुनावी खर्चों के लिए बिजली महंगी कर रही है। वहीं, सत्ता से निराश लोग आत्मदाह को मजबूर हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Akhilesh Yadav stated that government is raising electricity prices to fund election expenses
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली के बिल के नाम पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के तिकड़मी खर्चों की व्यवस्था के लिए सरचार्ज (अधिभार) लगा रही है। भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता की जेब काट रही है। भाजपा की सरकार हर दिन महंगाई बढ़ा रही है।

Trending Videos


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा कभी डीजल, पेट्रोल, कभी बिजली और कभी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा रही है। भाजपा गरीब, किसान विरोधी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी, तभी महंगाई से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से निराश लोग आत्मदाह को मजबूर

वहीं, सपा अध्यक्ष ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार से निराशा इतनी बढ़ गई है कि नाउम्मीद होकर पीड़ित लोग आत्मदाह के लिए बाध्य हो रहे हैं। भाजपा के सत्ता के अहंकार ने उन्हें इतना संवेदनहीन बना दिया है कि उन्हें किसी की पुकार, गुहार व चीत्कार तक सुनाई नहीं देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास के सामने अपनी रोजी-रोटी के लिए जूझ रहे रोडवेज संविदाकर्मियों द्वारा आत्मदाह करने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed