{"_id":"6a529f1d27b7a6974008a14f","slug":"aktu-to-launch-mtech-integrated-course-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1824367-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एकेटीयू शुरू करेगा एमटेक इंटीग्रेटेड कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एकेटीयू शुरू करेगा एमटेक इंटीग्रेटेड कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने यहां शोधार्थियों को आकर्षित करने के लिए नए सत्र 2026-27 से एमटेक इंटीग्रेटेड कोर्स की शुरुआत करेगा। इसमें एमटेक के बाद पीएचडी में दाखिला लेने वाले को छह महीने के कोर्स वर्क से छूट मिलेगी। हालांकि प्रवेश परीक्षा में छात्र को शामिल होना होगा।
विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने इसको हरी झंडी दे दी है। अब विश्वविद्यालय इसकी नियमावली बनाकर जल्द ही इसे लागू करेगा। विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को पीएचडी करने के लिए आकर्षित किया जा रहा है। इसके तहत अब नया कोर्स शुरू किया रहा है। इसमें दो साल का एमटेक के करने के बाद पीएचडी में प्रवेश लिया जा सकेगा।
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि इस कोर्स के तहत संबंधित को पीएचडी प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा क्वाॅलीफाई करने पर उन्हें छह माह के कोर्स वर्क से छूट मिलेगी। कार्य परिषद की हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए नियमावली बना रहा है। पहले चरण के पीएचडी प्रवेश शुरू होने जा रहे हैं। इसे दूसरे फेज से दिसंबर में लागू करेंगे।