{"_id":"6aeb9524b77cca4e3e048f64","slug":"allegation-of-executing-a-sale-deed-by-forging-signatures-following-the-death-of-parents-lucknow-news-c-13-lko1096-1997086-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: माता-पिता की मौत के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर बैनामा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: माता-पिता की मौत के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर बैनामा कराने का आरोप
Thu, 05 Nov 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
आलमबाग। प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित गोकुला निवासी लाल बहादुर पटेल ने सगे छोटे भाई समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। लाल बहादुर के मुताबिक, उनके माता-पिता ने कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में किस्तों पर दो प्लॉट खरीदे थे। किस्तें पूरी होने के बाद फ्रीहोल्ड शुल्क जमा कर बैनामा होना था। इसी बीच जून 2005 में मां फूलकली और सितंबर 2005 में पिता राम प्रसाद का निधन हो गया।
आरोप है कि आशियाना निवासी छोटे भाई जवाहर ने माता-पिता की जगह दूसरे लोगों को खड़ा कर दोनों प्लॉट अपने नाम करा लिए और बाद में उन्हें बेच दिया। जानकारी होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद आशियाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।