Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chirag Paswan’s major announcement in UP: Preparing to contest all 403 seats; says no decision on an alliance

यूपी में चिराग पासवान का बड़ा एलान: 403 सीटों पर उतरने की तैयारी, बोले- गठबंधन पर अभी फैसला नहीं

Tue, 17 Nov 2026 03:14 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Nov 2026 03:14 PM IST
सार

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का एलान किया है। हालांकि, गठबंधन को लेकर फैसला नहीं हुआ है। दिसंबर से चौखट-चौखट चिराग अभियान शुरू होगा। इसके तहत रोड शो और घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
Chirag Paswan’s major announcement in UP: Preparing to contest all 403 seats; says no decision on an alliance
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को लखनऊ में यह घोषणा करते हुए कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लिया गया है। हालांकि, पार्टी किस गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी या अकेले लड़ेगी, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। फिलहाल, संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन




चिराग पासवान ने बताया कि दिसंबर से पार्टी प्रदेश में ‘चौखट-चौखट चिराग’ नामक एक विशेष कार्यक्रम शुरू करेगी। इस अभियान के तहत, अलग-अलग जिलों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे और कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी अरुण भारती को सौंपी गई है। हाल ही में प्रयागराज में ‘यूथ बोले’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसके माध्यम से युवाओं की समस्याओं और उनकी आवाज को सुनने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed