{"_id":"697fb68c5694a76ad50dd0ab","slug":"along-with-cheap-medicines-there-should-also-be-preventive-measures-lucknow-news-c-13-lko1070-1585203-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सस्ती दवाओं के साथ ही रोकथाम के भी हों उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सस्ती दवाओं के साथ ही रोकथाम के भी हों उपाय
विज्ञापन
बजट
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के डॉक्टरों ने केंद्रीय बजट में कैंसर और मधुमेह की 17 दवाओं पर आयात शुल्क में छूट की घोषणा का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने रोकथाम के उपायों पर जोर देने की बात भी कही है। उनका कहना है कि कैंसर की टारगेटेड, इम्युनोथेरेपी दवाएं के अलावा मधुमेह और वजन कम करने वाली दवाओं में इस छूट से मरीजों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन कैंसर के खतरे और दवाओं के खर्च से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिलेगा। ऐसे में रोकथाम के उपाय विकसित किया जाना चाहिए।
जल्द पहचान के लिए हो स्क्रीनिंग
Iकैंसर के मामलों में सबसे बड़ी समस्या उनका देर से पता लग पाना है। जिस समय मरीज हमारे पास आता है, तब तक कैंसर काफी फैल चुका होता है। दवाओं के आयात शुल्क में छूट का फैसला स्वागत करने योग्य है, लेकिन सरकार को कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए भी योजना चलानी चाहिए। ऐसा करने पर इन महंगी दवाओं की जरूरत भी कम हो जाएगी। I
I- प्रो. समीर गुप्ता, सर्जिकल आंकोलॉजिस्ट, केजीएमयू I
मरीजों के लिए राहत भरा फैसला
Iटारगेटेड और इम्युनोथेरेपी वाली दवाएं कैंसर पर अच्छा असर कर रही हैं। इनमें से काफी दवाएं अभी बाहर से आती हैं। ऐसे में इन पर छूट मिलने से मरीजों को काफी राहत होगी। हालांकि, इसके बावजूद भी दवाएं काफी महंगी हैं। इसलिए इस संबंध में कुछ और उपाय उठाने होंगे।I
I- प्रो. राजीव गुप्ता, विभागाध्यक्ष रेडियोथेरेपी विभाग, केजीएमयू I
स्वस्थ जीवन शैली और योग भी अपनाएं
Iफॉर्मा क्षेत्र में भारत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यहां से काफी दवाएं निर्यात भी हो रही हैं। इस समय डायबिटीज की कुछ दवाएं बाहर से आती हैं, इनके आयात शुल्क में कमी से मरीजों को राहत होगी। डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, इसलिए स्वस्थ जीवनशैली और योग अपनाकर भी इस पर नियंत्रण करना चाहिए। I
I- प्रो. विक्रम सिंह, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग, लोहिया संस्थान I
डायबिटीज के मरीजों को मिलेगी राहत
Iमधुमेह की कुछ ऐसी दवाएं है जो डायबिटीज के साथ ही वजन कम करने में भी सहायक हैं। ये दवाएं अभी बाहर से आती हैं। इनके आयात शुल्क में कमी से काफी मरीजों को राहत होगी। इसलिए सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। देश में जिस तरह से शुगर की बीमारी बढ़ रही है, उसे देखते हुए सरकार को कुछ और कदम उठाने की जरूरत भी है।I
I- डॉ. डी. हिमांशु, मेडिसिन विभाग, केजीएमयूI
Trending Videos