{"_id":"6ada0efeea5ec2249e06d0c3","slug":"ambedkar-nagar-mother-in-law-and-daughter-in-law-die-after-being-hit-by-the-vande-bharat-train-while-crossing-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: ट्रैक पार करते समय वंदे भारत की चपेट में आने से सास-बहू की मौत; लखनऊ की ओर जा रही थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: ट्रैक पार करते समय वंदे भारत की चपेट में आने से सास-बहू की मौत; लखनऊ की ओर जा रही थी ट्रेन
Thu, 22 Oct 2026 06:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:56 PM IST
सार
Death by being hit by a train:अकबरपुर-अयोध्या रेल खंड पर बृहस्पतिवार कोअहिरौली में अटवाई क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सास बहू की मौत हो गई।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन से कटकर हुई मौत। डेमो पिक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अकबरपुर-अयोध्या रेल खंड पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अहिरौली में अटवाई क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सास बहू की मौत हो गई। दोपहर तीन बजे दोनों की पहचान वनराजा समुदाय की निर्मला (55) और उनकी बहू सोना (25) के रूप में हुई। अहिरौली पुलिस ने शवों की शिनाख्त करने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के कटरा निवासी झिनका के मुताबिक उनकी मां निर्मला, भाभी सोना के साथ अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली क्षेत्र के अटवाई मुरीदपुर में घोंघा बीनने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों महिलाएं अहिरौली के अटवाई क्रॉसिंग से करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक को पार कर दूसरी ओर जा रही थीं, तभी अकबरपुर-कटेहरी स्टेशन होते हुए लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे दोनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद ट्रेन मौके पर रुके बिना ही चली गई। आसपास के लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों की पहचान का प्रयास किया लेकिन शुरुआत में शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्राम प्रधान जय प्रकाश पटेल और स्थानीय कोटेदार को बुलाया गया। इसके बाद वनराजा समुदाय के लोगों से संपर्क किया गया। दोपहर तीन बजे यह पुष्टि हुई कि दोनों गोसाईगंज की रहने वाली सास-बहू हैं। स्थानीय पुलिस उनके घर पहुंची और बेटे झिनका लेकर अहिरौली आई जिसके बाद दोनों की पहचान हो सकी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में स्थानीय लोगों ने वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सास-बहू की मौत की पुष्टि की है। दोनों अयोध्या जिले के गोसाईगंज की निवासी थीं। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कटेहरी स्टेशन मास्टर वीरेंद्र सागर ने बताया कि हादसा स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर दूर हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के चालक या गार्ड की ओर से किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है और मौत के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
दोनों के पति की हो चुकी थी मौत
परिजनों के अनुसार मृतका निर्मला के पति राम नरेश की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी थी और सोना के पति मंजी की भी डेढ़ वर्ष पूर्व विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। निर्मला के तीन बेटे थे जिनमें अब पंजू और झिनका गोसाईगंज में रहते हैं। अचानक सास-बहू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
दून एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
मालीपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम दून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मोतीराम (55) की कटकर मौत हो गई। हादसा रेलवे ट्रैक पर खंभा संख्या 894/21 और 894/19 के बीच हुआ। थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल के मुताबिक, मोतीराम बकरी चराने गए थे। इसी दौरान बकरी के साथ रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद