फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Shraddha Dubey folded her hands the moment she sat in the police van; several deep secrets emerged during

यूपी: पुलिस वैन में बैठते ही श्रद्धा दुबे ने जोड़े हाथ, साढ़े छह घंटे की पूछताछ में सामने आए कई गहरे राज

Thu, 22 Oct 2026 06:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 22 Oct 2026 06:30 PM IST
सार

कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक दानिश को नागपुर से लखनऊ लाया गया। हजरतगंज कोतवाली में करीब साढ़े छह घंटे पूछताछ हुई। पुलिस के अनुसार, तीनों कई ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें सीजीएम कोर्ट में पेश किया जाना है।

विज्ञापन
UP: Shraddha Dubey folded her hands the moment she sat in the police van; several deep secrets emerged during
श्रद्धा ने हाथ जोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नागपुर से गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को बुधवार को लखनऊ लाया गया। हजरतगंज कोतवाली में करीब साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस तीनों को लेकर रवाना हुई।

विज्ञापन


पुलिस वैन में बैठते समय श्रद्धा दुबे ने हाथ जोड़ लिए। तीनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर को भी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


कोतवाली में पूछताछ के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस, उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार किया था। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

नागपुर के अपार्टमेंट में दी थी दबिश

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराए गए थे। लगातार बदलती लोकेशन के कारण उनकी गिरफ्तारी में परेशानी आ रही थी। तलाश में यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया। सोमवार रात आरोपियों की लोकेशन नागपुर में मिलने के बाद पुलिस टीमें वहां पहुंचीं और एक अपार्टमेंट में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

 

दस दिनों तक पुलिस को चकमा देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, श्रद्धा दुबे अपनी बहन और ड्राइवर के साथ करीब 2,200 किलोमीटर का सफर तय कर कई होटलों और लॉज में ठहरी थी। बताया गया कि पुलिस की टीम किसी ठिकाने पर पहुंचती, उससे कुछ घंटे पहले ही तीनों वहां से निकल जाते थे। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे कई ठिकानों की जानकारी मिली, जहां आरोपियों के ठहरने के बाद टीमें पहुंचीं।

नेपाल भागने की भी जताई गई थी आशंका

शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा, रश्मि और दानिश के नेपाल भागने की आशंका जताई गई थी। पुलिस की पड़ताल में उनकी गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर तक पहुंचने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा नेपाल के बुटवल स्थित एक होटल में भी ठहरी थी। शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हजरतगंज थाने में श्रद्धा, रश्मि, दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed