{"_id":"6ada0bf6baf9599d990e1b17","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1977515-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलडीए इंजीनियर के वायरल वीडियो मामले में जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलडीए इंजीनियर के वायरल वीडियो मामले में जांच समिति गठित
विज्ञापन
एलडीए इंजीनियर के वायरल वीडियो मामले में जांच समिति गठित
एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट
माई सिटी रिपोार्टर
लखनऊ। अवैध निर्माण कराने के एवज में लेने देन के कथित मामले का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सही है कि नहीं इसकी जांच एलडीए कराएगा। इसको लेकर एलडीए वीसी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
वायरल वीडियो की सत्यता की जांच को लेकर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार की ओर से अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इसमें प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान, ओएसडी आईटी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता मनोज सागर को सदस्य और लेखाधिकारी विनोद श्रीवास्तव को सदस्य संयोजक बनाया गया है। यह समिति वीडियो की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट वीसी को सौंपेगी। वायरल वीडियो में एलडीए के जो इंजीनियर दिख रहे हैं वह जोनल अधिकारी एम. सिंह और अवर अभियंता आर. विश्वकर्मा बताए जा रहे हैं। यह कितना सही है यह जांच के बाद ही सामने आएगा।