फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Shraddha remains defiant even after arrest; Akhilesh meets Azam in jail; a setback for the B

UP Big News: गिरफ्तारी के बाद भी दिखे श्रद्धा के तेवर, जेल में आजम से मिले अखिलेश; बदायूं में भाजपा को झटका

Thu, 22 Oct 2026 05:51 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 22 Oct 2026 05:51 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Shraddha remains defiant even after arrest; Akhilesh meets Azam in jail; a setback for the B
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News Shraddha remains defiant even after arrest; Akhilesh meets Azam in jail; a setback for the B
हाथ हिलाकर जाती दिखी श्रद्धा। - फोटो : अमर उजाला

कम नहीं हुए श्रद्धा दुबे के तेवर

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह हजरतगंज कोतवाली में दाखिल होते समय हाथ हिलाती नजर आ रही है। उसके इस अंदाज की तुलना रैंप वॉक के दौरान शो-स्टॉपर के हाथ हिलाने से की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद गाड़ी में बैठने को लेकर भी श्रद्धा का रवैया चर्चा में है।

दरअसल, नागपुर से गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को पुलिस बुधवार को लेकर लखनऊ पहुंची। तीनों को हजरतगंज कोतवाली लाया गया।  जहां उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।मेडिकल जांच के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोतवाली में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Shraddha remains defiant even after arrest; Akhilesh meets Azam in jail; a setback for the B
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश बोले- आजम थे, हैं और रहेंगे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में पार्टी नेता आजम खां से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा "आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे। किसी भी परिवार ने और खास तौर पर किसी राजनीतिक परिवार ने, उतना अन्याय नहीं झेला है जितना कि आजम खां के परिवार ने झेला है।"

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आजम खां के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। इन झूठे मामलों के कारण उन्हें कई साल जेल में बिताने पड़े हैं। यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर शिक्षा और ज्ञान की परवाह न करने का आरोप लगाया। जेल में दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान आजम खान के स्वास्थ्य और उनकी स्थिति को लेकर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने आजम खां से व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए इस मुलाकात को भावनात्मक रिश्ता बताया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Shraddha remains defiant even after arrest; Akhilesh meets Azam in jail; a setback for the B
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े। - फोटो : अमर उजाला

विनोद तावड़े बोले- 'प्रदेश में दंगा और अराजकता' वाला पीडीए का सपना कभी पूरा नहीं होगा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही सपा तुष्टीकरण और अराजकता फैलाने वाले नेताओं के समर्थन में सक्रिय हो गई है। तावड़े के मुताबिक, जेल जाकर पार्टी नेताओं से अखिलेश यादव की मुलाकात सपा की प्राथमिकताओं को उजागर करती है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Shraddha remains defiant even after arrest; Akhilesh meets Azam in jail; a setback for the B
पूर्व विधायक कुशाग्र सागर - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने दिया इस्तीफा

बदायूं जिले में भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने आठ पन्नों का इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। 2017 के चुनाव में भाजपा की जीत का चेहरा बनने वाले कुशाग्र ने भाजपा से नाता तोड़ लिया। उनके इस्तीफे में टिकट, चुनाव और पद से ज्यादा सम्मान, उपेक्षा और संगठन में अपनी जगह को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Shraddha remains defiant even after arrest; Akhilesh meets Azam in jail; a setback for the B
वाराणसी में एयर शो - फोटो : अमर उजाला

आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

शिव की नगरी काशी में नमो घाट पर आसमान में बृहस्पतिवार की सुबह एक साथ सैकड़ों विमानों ने उड़ान भरा तो हजारों निगाहें आसमान पर टिक गईं। कुछ ही पलों में विमान नीचे आए, तेजी से पलटे और फिर ऊंचाई की ओर बढ़ गए। विमानों की लकीरों ने आसमान में तिरंगे की आकृति बनाई तो दर्शक रोमांचित हो उठे। गंगा के ऊपर आसमान में पहली बार काशी वायुसेना के शौर्य की साक्षी बनी। इस दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी रफ्तार और युद्धक क्षमता का प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed