{"_id":"69da3d3872bc6cb1e30b1568","slug":"amrit-station-scheme-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1686485-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत स्टेशन: ऐशबाग का काम पूरा, डालीगंज व बादशाहनगर का निर्माण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत स्टेशन: ऐशबाग का काम पूरा, डालीगंज व बादशाहनगर का निर्माण जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का मामला
64 अमृत स्टेशनों का 650 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमृत रेलवे स्टेशनों को जो गति मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि ऐशबाग स्टेशन का काम पूरा हो गया है, उद्घाटन का इंतजार है। जबकि डालीगंज व बादशाहनगर स्टेशनों पर निर्माण कार्य अभी जारी है। ऐसे ही उतरेटिया, ट्रांसपोर्टनगर स्टेशनों पर भी कार्य पूरे नहीं हो सके हैं। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के 64 अमृत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को विकसित करने के लिए 650 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
सरकुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज, पेयजल, सिटिंग व्यवस्थाएं, पंखे, प्लेटफॉर्मों की संख्या...ऐसे ही कार्य अमृत भारत स्टेशनों पर कराए जाने हैं। लखनऊ में ऐशबाग, डालीगंज, मल्हौर, उतरेटिया, मोहनलालगंज आदि स्टेशनों को अमृत स्टेशन स्कीम में शामिल किया गया है। जहां निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें ऐशबाग स्टेशन पर निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष में अभी काम चल रहे हैं। आला अफसरों ने मातहतों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए हैं। डीआरएम ने कहाकि रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड कर यात्री सुविधाओं व ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का काम किया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 41 स्टेशनों का कायाकल्प करने के लिए चुना गया है। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि लखनऊ मंडल में 23 स्टेशनों को अमृत स्टेशन बनाया जा रहा है। इसमें लखनऊ के ऐशबाग, डालीगंज व बादशाहनगर स्टेशन शामिल हैं।
छह स्टेशनों का हुआ शुभारंभ
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कुल 23 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत विकसित किया जाना है। इसमें गत वर्ष छह स्टेशनों का शुभारंभ किया जा चुका है। इसमें स्वामी नारायण छपिया स्टेशन, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, रामघाट हाल्ट शामिल है। जबकि ऐशबाग स्टेशन का उद्घाटन महीनेभर के अंदर हो सकता है।
मिलेंगी उन्नत यात्री सुविधाएं
अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के पीछे अधिकारियों का कहना है कि छोटे व मध्यम श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्कीम लाई गई। देशभर में हजार से अधिक स्टेशनों को स्कीम में चुना गया। यहां आवश्यकतानुसार यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, पंखे, वाटर कूलर, फुटओवर ब्रिज, सरकुलेटिंग एरिया, पार्किंग, वेटिंग रूम आदि विकसित किए जा रहे हैं।