सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Employment Mahakumbh in the state from Monday, CM Yogi will inaugurate it; more than 200 companies will

यूपी: प्रदेश में रोजगार महाकुंभ सोमवार से, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ; 200 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Employment in UP: यूपी में सोमवार से रोजगार महाकुंभ शुरू हो रहा है। सीएम योगी इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें युवाओं को नौकरी के मौके मिलेंगे। 

UP: Employment Mahakumbh in the state from Monday, CM Yogi will inaugurate it; more than 200 companies will
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

कौशल विकास मिशन की ओर से 13 अप्रैल सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे और युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे। मेले में प्रदेश भर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Trending Videos


कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और उद्यमिता जयंत चौधरी, प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहेंगे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेले में देश-प्रदेश की 200 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। वे कुल 25,000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्यूफेक्चरिंग, आईटी-आईटीईएस, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और परिधान उद्योग सहित कई क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। मेले में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों में जेबीएम मारुति, पेटीएम, टाटा मोटर्स, जेप्टो, एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड आदि हैं। मेले में 8वीं पास से लेकर आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, बीटेक, एमबीए आदि योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 साल निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 1.50 लाख रुपये से अधिक वार्षिक वेतन वाले रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मेले में कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ अन्य योग्य अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई), ऑफर लेटर या जॉइनिंग लेटर भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed