{"_id":"69da389f31434c1d890fc220","slug":"up-big-news-yogi-gift-to-hindu-families-35-years-of-hard-work-reduced-to-dust-11-dead-in-mathura-boat-tragedy-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Big News: हिंदू परिवारों को योगी की सौगात, मिट्टी में मिली 35 साल की मेहनत; वकील की हत्या का लाइव वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: हिंदू परिवारों को योगी की सौगात, मिट्टी में मिली 35 साल की मेहनत; वकील की हत्या का लाइव वीडियो
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:00 PM IST
सार
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
Trending Videos
2 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद
रविंद्र नगर से जाना जाएगा मियांपुर गांव
यूपी में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर बसाए गए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मलिकाना हक प्रदान किया। साथ ही अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
पलायन व मकान बिकाऊ के पोस्टर उतरवाने पर पुलिस से हुई लोगों की नोंकझोक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
35 साल तक अधिकारी क्या कर रहे थे?
यूपी में मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों और आवास विकास के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस ने दोषी अधिकारियों पर बेहद हल्की धाराएं लगाई हैं। महीनों बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह बाजार अवैध था तो 35 साल तक अधिकारी क्या कर रहे थे? महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनके जीवन की जमा पूंजी एक झटके में छीन ली गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 9
गोली मारता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में शनिवार की सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक जांच करने पहुंचीं। उधर, हत्या की घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। घटना से नाराज लोगों ने दोपहर में चक्काजाम कर दिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
5 of 9
मथुरा नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा नाव हादसे में 11 हुई मृतकों की संख्या
मथुरा में वृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल युद्धस्तर पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।