फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An unhealthy lifestyle is turning people into heart patients

Lucknow News: गलत जीवनशैली बना रही दिल का रोगी

Mon, 10 Aug 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
An unhealthy lifestyle is turning people into heart patients
लखनऊ। आज कम उम्र में ही हार्ट अटैक के मामले आ रहे हैं। तनाव, खराब जीवनशैली, धूम्रपान और मोटापा इसके बड़े कारण हैं। समय पर लक्षण पहचान कर इलाज शुरू हो जाए तो 80 फीसदी हार्ट अटैक टाले जा सकते हैं। यह जानकारी डॉ. नकुल सिन्हा ने दी। रविवार को हेल्पिंग हार्ट्स फाउंडेशन की ओर से हृदय रोगों की नई चुनौतियों पर कार्यशाला हुई। इसमें हृदय रोगों की नई परिभाषा और आयामों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मेरठ के डॉ. राजीव अग्रवाल ने लिपिड प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। अन्य विशेषज्ञों ने हाइपरकेलेमिया, टीकाकरण, मोटापे और वजन प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की। सत्र के दौरान कई डॉक्टरों ने अपने मरीजों के केस प्रस्तुत किए। केरल के डॉ. पीबी जयगोपाल और दिल्ली के डॉ. अनिल ढल ने हृदय रोगों से जुड़ी सच्चाई और आम लोगों में फैली गलत अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही इलाज की नई संभावनाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed