सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another accused arrested for stone-pelting and firing during mining dispute

Lucknow News: खनन विवाद में पथराव, फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for stone-pelting and firing during mining dispute
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के बरौना गांव में खनन विवाद में पथराव और फायरिंग करने के एक और आरोपी दुर्गेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।

बरौना गांव निवासी विवेक सिंह ने सेवई निवासी अभिषेक शर्मा और पीजीआई के सभा खेड़ा निवासी दुर्गेश कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेक का आरोप है कि खनन विवाद के बाद आरोपी साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और पथराव किया। इससे उनकी मां हेमलता और बहन आंचल घायल हो गईं। आरोपियों पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने मंगलवार रात अभिषेक को पकड़ा था, जबकि बुधवार को दुर्गेश को गिरफ्तार किया गया। एसीपी गोेसाईंगंज ऋषभ यादव का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग के आरोपों की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed