{"_id":"6a33cbf328407d9bb107d8e4","slug":"video-video-nal-naramanae-ma-anayamatata-para-fata-kasana-ka-gasasa-45-thana-ka-aashavasana-para-khatama-haaa-thharana-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाला निर्माण में अनियमितता पर फूटा किसानों का गुस्सा, 45 दिन के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाला निर्माण में अनियमितता पर फूटा किसानों का गुस्सा, 45 दिन के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
लालजी टंडन वार्ड के हरदोई रोड स्थित अंधे की चौकी से कसमंडी मुख्य मार्ग पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे करीब एक किलोमीटर लंबे नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर दिखाई दिया।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) के बैनर तले अंधे की चौकी पुलिस चौकी के पीछे धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, गुणवत्ता में कमी और जल निकासी की गंभीर समस्या का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने नाले के निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाला निर्माण में निर्धारित चौड़ाई, गहराई और लेवल का पालन नहीं किया गया है। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है।
अधिवक्ता रामनाथ रावत ने कहा कि मार्ग के एक ओर बनाए जा रहे नाले में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण बारिश का पानी आसपास के मकानों, दुकानों और बेसमेंट में भर जाता है।धरना स्थल पर पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र लोधी, नगर निगम जोन-6 के जेई रमन सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
अधिकारियों ने सड़क, नाला निर्माण और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 45 दिन का समय मांगा तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों और क्षेत्रीय नागरिकों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 45 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।