फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anti-drug rally taken out from Awadh University to Naka

Lucknow News: अवध विश्वविद्यालय से नाका तक निकाली गई नशा मुक्ति रैली

Fri, 31 Jul 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Anti-drug rally taken out from Awadh University to Naka
अवध विवि परिसर से नाका हाईवे तक नशा मुक्ति रैली निकालते कुलपति व अन्य।
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर से नाका बाईपास तक नशा मुक्ति जागरूकता रैली और पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


रैली के दौरान युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कुलपति ने कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों को युवाओं को नशे से दूर रखने की जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन दो अगस्त को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के नशा मुक्त अभियान संवाद कार्यक्रम की तैयारियों में भी जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed