{"_id":"6a537775d7ef9233dc0daf52","slug":"arto-road-safety-appointment-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1824410-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आस्था बंसल बनीं लखनऊ की एआरटीओ रोड सेफ्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आस्था बंसल बनीं लखनऊ की एआरटीओ रोड सेफ्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
36 एआरटीओ रोड सेफ्टी हो चुके हैं तैनात, 39 पदों पर होनी है संस्तुति
सड़क हादसे रोकने के लिए प्रत्येक जिले में तैनात होंगे एआरटीओ रोड सेफ्टी
लखनऊ। आस्था बंसल लखनऊ की एआरटीओ रोड सेफ्टी बनाई गई हैं। प्रदेशभर में कुल 36 एआरटीओ रोड सेफ्टी पदों पर भर्ती हो चुकी है। ऐसे में शेष 39 एआरटीओ रोड सेफ्टी पदों पर संस्तुति हो जाने से प्रत्येक जिले में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक अधिकारी नियुक्त हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही चिंता जता चुके हैं। वह जीरो फेटेलिटी पर फोकस करने के लिए परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देशित कर चुके हैं। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा को और मुकम्मल बनाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ, सड़क सुरक्षा नियुक्त करने की योजना बनाई गई। इसके तहत प्रदेशभर में पहले चरण में 36 एआरटीओ रोड सेफ्टी पदों को संस्तुति दी गई। इन पदों पर अफसरों को तैनात किया गया। इसमें लखनऊ में एआरटीओ रोड सेफ्टी आस्था बंसल को बनाया गया है। वह इसके अतिरिक्त एआरटीओ प्रवर्तन का भी पद संभालेंगी। अभी तक इस पद का कार्यभार एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के पास था। आस्था बंसल के आ जाने से लखनऊ में सड़क हादसों के आंकड़ों में बेहतरी की उम्मीद जताई जा रही है। आस्था बंसल के अतिरिक्त छह अन्य अधिकारियों को भी एआरटीओ रोड सेफ्टी की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें साैम्या कुलश्रेष्ठ को वाराणसी, मोहक दुबे को बाराबंकी, तनु हरि को गोरखपुर, सान्या को अलीगढ़ व धर्मेंद्र कुमार को बस्ती का एआरटीओ रोड सेफ्टी बनाया गया है।
39 एआरटीओ रोड सेफ्टी और होने हैं तैनात
प्रदेशभर में कुल 75 एआरटीओ रोड सेफ्टी तैनात करने की योजना बनाई गई थी। इसके पहले चरण में 36 पदों पर तैनाती हो चुकी है। ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही शेष 39 एआरटीओ रोड सेफ्टी तैनात कर दिए जाएं, ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर बेहतर परिणाम नजर आए। हर जिले में रोड सेफ्टी के लिए एक अलहिदा अफसर हो जाएगा। जो रोड सेफ्टी बढ़ाने के लिए जनजागरुकता से लेकर चेकिंग अभियान तक के कार्य करेगा।