सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baba stabbed in property dispute, dies during treatment

Lucknow News: संपत्ति विवाद में बाबा को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Baba stabbed in property dispute, dies during treatment
गजराज की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। संपत्ति के विवाद में सैरपुर बौरुमऊ के मजरा लोधमऊ निवासी गजराज यादव (80) को 28 जनवरी की सुबह पोते रोहित ने गले पर चाकू मार दिया। घायल गजराज की रविवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी रोहित की तलाश में लगी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में माैत का कारण शाॅक एंड हैमरेज आया है। गले पर दो सेंटीमीटर गहरे घाव के निशान मिले हैं।
Trending Videos


गजराज के बेटे पवन ने बताया वह तीन भाई थे। बड़े भाई मनोज ने 2012 में आत्महत्या कर ली थी। मनोज की पत्नी व उनके तीन बेटे पुश्तैनी मकान में रहते हैं। वह, पिता गजराज और दूसरे भाई प्रमोद व उनका परिवार गांव के बाहर बने घर में रह रहे थे। गजराज ने तीनों बेटों में पांच बीघा जमीन बांट रखी थी। 28 जनवरी की सुबह मनोज का बेटा रोहित उर्फ आकाश मिलने आया। उसने गांव के बाहर बने घर में अपने हिस्से की मांग की, जिस पर बाबा गजराज से कहासुनी हुई। इसके बाद रोहित जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन के अनुसार, वह पान की गुमटी खोलने चले गए। घर पर प्रमोद की पत्नी नीरजा थीं। शाम करीब चार बजे रोहित चाकू लेकर घर पहुंचा और बाबा गजराज से पूरी खेती अपने नाम करने की मांग की। गजराज के इन्कार करने पर रोहित ने चाकू से उनके गले पर वार कर दिया। शोर सुनकर नीरजा बाहर निकलीं तो उन्होंने गजराज को खून से लथपथ देखा। उन्होंने रोहित को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चाकू फेंककर भाग निकला। परिजनों ने घायल गजराज को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया।

एसओ सैरपुर मनोज कुमार ने बताया कि पवन की तहरीर पर रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article