सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: A woman confronted a leopard that had entered her house to hunt a goat; the leopard then fled after

बहराइच: बकरी का शिकार करने घर में घुसे तेंदुए से भिड़ी महिला, 10 मिनट तक हुआ संघर्ष; मारकर भागा तेंदुआ

अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Mar 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Leopard attack in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में एक महिला ने तेंदुए के साथ संघर्ष किया। मंगलवार की सुबह तेंदुआ बकरी का शिकार करने के लिए घर में घुस आया था। 

Bahraich: A woman confronted a leopard that had entered her house to hunt a goat; the leopard then fled after
घटना के बाद घर के बाहर सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 कतर्निया घाट रेंज अंतर्गत सदर बीट के कुरकुरी कुंआ गांव में मंगलवार तड़के घर में घुसे तेंदुए के हमले में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष भी किया। 

Trending Videos


गांव निवासी श्रीमती (47) पत्नी ध्रुव कुमार निषाद रात करीब एक बजे आंगन में बंधी बकरी की छटपटाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में पहुंचीं तो देखा कि तेंदुए ने बकरी को जबड़े में दबोच रखा है। महिला के शोर मचाने पर तेंदुए ने बकरी को छोड़ महिला पर ही झपट्टा मार दिया। करीब दस मिनट तक महिला ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तब तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल की ओर चला गया। महिला के सिर, पेट और हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। किसी तरह महिला की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया है। वन विभाग के वॉचर अमरजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पग चिह्न से तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि टीम गांव पहुंच रही है, गश्त बढ़ाई जाएगी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed