सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: The heat will be intense in Uttar Pradesh from today.

Weather in UP: होली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत, अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 05 Mar 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में होली के बाद मौसम में पूरी तरह बदलाव के संकेत हैं। तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। आने वाले दिनों में गर्मी तेज होगी।
 

Weather in UP:  The heat will be intense in Uttar Pradesh from today.
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होली के बाद अब गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू करेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में तीन डिग्री सेल्शियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ेगी।

Trending Videos


बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन भर तेज धूप रही। रूखी पछुआ हवाओं ने गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इन हवाओं की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। इससे वातावरण में शुष्कता बनी रही। इसी तरह मंगलवार को तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी गई। झांसी प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने काला चश्मा लगाकर खेली होली, रामलला ने पहनी पगड़ी; होली की रात पति को फूंक डाला

ये भी पढ़ें - रामलला ने पहनी पगड़ी: हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा


फतेहपुर, वाराणसी और आगरा में भी पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में दोपहर के समय धूप तीखी रही। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पछुआ हवाओं की रफ्तार में कमी आएगी। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed