{"_id":"6982648215ab8cebd1069dc0","slug":"balrampur-hospital-to-be-converted-into-a-medical-college-deputy-cm-issues-proposal-lucknow-news-c-13-lko1096-1588671-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज, डिप्टी सीएम ने दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज, डिप्टी सीएम ने दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल जल्द ही मेडिकल कॉलेज के रूप में नई पहचान बनाएगा। मंगलवार को अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसकी घोषणा की। कहा कि यदि अस्पताल प्रशासन प्रस्ताव बनाकर देता है, तो सरकार सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराकर इसे मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिलाएंगे।
समारोह में डिप्टी सीएम ने अस्पताल में नई डायलिसिस यूनिट, सोलर पैनल और वार्ड 11 में नवीन लिफ्ट का लोकार्पण किया। अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि आईसीयू में बेड बढ़ाएं और डायलिसिस की वेटिंग पूरी तरह खत्म करें। अस्पताल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई बुकलेट में पांच दिन की वेटिंग का जिक्र होने पर उन्होंने ये निर्देश दिए। हालांकि, सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में अस्पताल में डायलिसिस के लिए मरीजों को अब इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, निदेशक डॉ. कविता आर्या, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह और स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बिना इलाज न लौटे कोई भी मरीज, मदद के लिए गेट पर ही तैनात करें कर्मचारी
डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि अस्पताल से कोई भी मरीज बिना इलाज वापस नहीं जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने गेट पर ही दो विशेष कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा, जो मरीजों को भर्ती कराने और बेड दिलाने में सीधे मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि बेड खाली न हो, तो अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करें, लेकिन इलाज सुनिश्चित हो।
गौरवशाली इतिहास की सराहना
डिप्टी सीएम ने अस्पताल के स्वर्णिम इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान डेढ़ सदी से अधिक समय से मरीजों की सेवा कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता समेत कई हस्तियों ने यहां इलाज कराया है।
मैं बीमार होऊं तो बलरामपुर अस्पताल ही आऊंगा : मयंकेश्वर सिंह
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि शहर के बड़े चिकित्सा संस्थानों केजीएमयू, लोहिया, पीजीआई के बीच बलरामपुर अस्पताल ने खुद को स्थापित कर रखा है। इतने अधिक बेड प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं हैं। तीनों बड़े संस्थानों के बराबर बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी चल रही है। उन्होंने बताया, ''''''''मैं अपने घरवालों से कहूंगा कि यदि मैं बीमार हूं तो लोहिया और बलरामपुर ही ले जाएं। मंत्री बनने के बाद दो बार बीमार पड़ा। एक बार बलरामपुर और लोहिया गया और स्वस्थ होकर लौटा।''''''''
Trending Videos