सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Roadways employees block the road against the arbitrariness of ARM, buses stop running

Balrampur: एआरएम की मनमानी के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम, बसों के पहिए थमे, प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Feb 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

एआरएम की मनमानी के खिलाफ जिले में रोडवेज के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने एआरएम पर मनमानी, शोषण और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

Balrampur: Roadways employees block the road against the arbitrariness of ARM, buses stop running
विरोध-प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रोडवेज डिपो में एआरएम गोपीनाथ दीक्षित की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारियों ने चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मियों का आरोप है कि एआरएम द्वारा लगातार मनमानी और शोषण किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर हैं। इसी तनाव के बीच परिचालक विपिन कुमार शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश और बढ़ गया।

Trending Videos


प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एआरएम पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाता है और अनुचित कार्रवाई की धमकी दी जाती है। इससे कार्य का माहौल खराब हो गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के चक्का जाम के कारण डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हो सका। बसें खड़ी रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे जबकि कुछ को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा। कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने और कार्यस्थल पर शोषण की शिकायतों का समाधान करने की मांग की है।

बढ़ रहा है रोडवेज कर्मियों का आक्रोश
रोडवेज बस कर्मियों का आक्रोश बढ़ रहा है। सुबह से चल रहे चक्का जाम से यात्रियों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। सुबह उन्हें निजी टैक्सियों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed