सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Slept outside shop, then cut the shutter and took away mobile phones worth Rs 18 lakh in a sack

UP:दुकान के बाहर सोया फिर शटर काट बोरी में भर ले गया 18 लाख के मोबाइल, कैमरों में कैद हुई वारदात, देखें वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jan 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी के मुंशीगंज में एक दुकान के बाहर बेसहारा बनकर सोए एक व्यक्ति ने दुकान का शटर काटकर 18 लाख रुपये के मोबाइल पार कर दिए। वारदात कैमरे में कैद हो गई।

Barabanki: Slept outside shop, then cut the shutter and took away mobile phones worth Rs 18 lakh in a sack
बोरे में भरकर ले गया मोबाइल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बाराबंकी शहर के मुंशीगंज मोहल्ले में दुकान के पास बेसहारा व्यक्ति की तरह से सोने के बाद शातिर चोर ने कटर से शटर काट डाला और 18 लाख के मोबाइल उड़ा दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दुकान से जाने वाले हर रास्ते व मोहल्लों के करीब 80 कैमरे खंगाले तो दूसरे मोहल्ले में पेड़ों के बीच और जमीन में छिपाकर रखी गईं दोनों बोरियां में करीब 15 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन मिल गए।

Trending Videos


मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी ताहा हसीब की मोबाइल की दुकान मुंशीगंज में हैं। ताहा हसीब के अनुसार, दुकान का संचालन उनके भाई मोहम्मद अकरम करते हैं। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात करीब एक बजे एक युवक दुकान के सामने बिस्तर लेकर पहुंचा और राहगीर की तरह वहीं लेट गया। सुबह करीब पौने चार बजे उसने कपड़ों के भीतर छिपाकर लाया कटर निकाला, नीचे दुकान से बिजली कनेक्शन लिया और शटर काट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या राम मंदिर आ सकते हैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, 2016 में किए थे हनुमानगढ़ी के दर्शन; ये है कार्यक्रम

ये भी पढ़ें -  राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश...आरोपी अब्दुल अहद शेख के इलाज में लगी चार डॉक्टरों की टीम


शटर खुलते ही चोर ने अंदर रखे मोबाइल फोन दो बोरियों में भरे और गल्ले से करीब 1500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह बोरी उठाकर रसूलपुर मोहल्ले की ओर निकल गया। सुबह करीब सात बजे जब दुकान के ऊपर बने मकान में ताहा हसीब के मामा नीचे उतरे तो शटर कटा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में चोर बोरी लेकर रसूलपुर की ओर जाता साफ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली।

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के कैमरे में भी चोर आखिरी बार बोरी ले जाता नजर आया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की तो खोजबीन के दौरान डॉ. लेडी बंगला की जमीन पर पेड़ों के बीच और जमीन में छिपाकर रखी गईं दोनों बोरियां बरामद कर ली गईं। इनमें करीब 15 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन मिले। हालांकि, दो लाख रुपये कीमत के मोबाइल अब भी गायब हैं। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed